मध्य प्रदेश में एक बार फिर किसानों का बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है। करीब 2,000 किसान कई दिनों का राशन, बिस्तर और जरूरी सामान लेकर नर्मदापुरम से भोपाल तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इन किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति और कृषि व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।